गढ़ाकोटा: श्री हनुमान जन्म उत्सव पर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली भव्य शोभा यात्रा, लोगों ने किया स्वागत
सागर जिले के गढ़ाकोटा में हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ गुरुवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और हर ओर जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे मिश्रा मंदिर से गाजे बाजे, डीजे, अखाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते