हरदा: टिमरनी विधायक के गांव खुदिया मकड़ाई में फिर चोरी: चोर नकदी लेकर फरार, सोने-चांदी के आभूषण फेंके
Harda, Harda | Aug 23, 2026 सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदिया मकड़ाई में रविवार तड़के एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। यह गांव वर्तमान विधायक अभिजीत साहब का गांव भी है। गांव के कोटवार प्यारेलाल मोहे के घर से चोर करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए, जबकि सोने-चांदी के आभूषण घर के पीछे फेंक गए।