टीकमगढ़: यूसीसी पर समिति ने मांगे सुझाव, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर जिपं अध्यक्ष ने जताई चिंता, विधायक बोले- आरक्षण जारी
टीकमगढ़ के पीएम श्री पीजी कॉलेज में शनिवार को समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई। कानूनविद् अनूप नायर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति ने समाज के विभिन्न वर्गों, विधि विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए। बैठक का उद्देश्य प्रदेश में समान कानून लागू करने से पहले आम जनता और संगठनों के विचार जानना था।