मिर्ज़ापुर: रत्नागिरी से पटना जाते समय ट्रेन के गेट पर बैठा युवक विंध्याचल रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे सिमरका गांव जिला जमुई बिहार प्रदेश निवासी युवक धोकल अपने घर बिहार जाने के लिए ट्रेन की गेट पर बैठकर जा रहा था साथ में चल रहे साथियों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन से नीचे गिर गया जिसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान डॉक्टरो ने रेफर किया।