मिर्ज़ापुर: भटेवरा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने पड़री थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी जितेंद्र और जिगना थाना क्षेत्र के अरंगी सरस्वती गांव निवासी अश्वनी को मृत घोषित कर दिया।