Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

दशहरे पर सज गए हैं माता रानी के दरबार, भक्तिमय हुआ संसार, भजन-गायन और श्रद्धालुओं को मिले मनचाहा वरदान! जय माता दी

1.9k views | Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Oct 3, 2022

MORE NEWS

सावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर में सावन मास के प्रथम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट तथा ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई।

 संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

 उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा संतकबीरनगर में सावन मास के प्रथम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट तथा ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026

संतकबीरनगर में दो मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी गईं, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी

संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मंदिरों में मूर्तियां तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, धर्मसिंहवा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं बौरब्यास चौकी क्षेत्र के रैधरपार सिवान स्थित समय माता मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भी तोड़ दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

सनातन धर्म प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। उन्होंने मांग की है कि मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

संतकबीरनगर में दो मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी गईं, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मंदिरों में मूर्तियां तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, धर्मसिंहवा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं बौरब्यास चौकी क्षेत्र के रैधरपार सिवान स्थित समय माता मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भी तोड़ दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सनातन धर्म प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। उन्होंने मांग की है कि मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026

## **श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर  क्षेत्रवासियों को  शुभकामनाएँ**
 Upendra Mani Tripathi @highlight संत कबीर नगर Pro Cell Santkabirnagar Viral Reels #viralreelschallenge #vairalpost #follower #nonfollowers

## **श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ** Upendra Mani Tripathi @highlight संत कबीर नगर Pro Cell Santkabirnagar Viral Reels #viralreelschallenge #vairalpost #follower #nonfollowers

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026

ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मेले का भव्य आगाज़, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व बलिराम यादव ने किया उद्घाटन

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत, बाबा तामेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

संतकबीरनगर। जनपद के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावण मास के पावन मेले का शुभारंभ रविवार को भव्य धार्मिक वातावरण के बीच हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी एवं सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।मंदिर परिसर में पहुंचने पर आयोजन समिति के प्रमुख ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती के नेतृत्व में अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे परिसर में "हर-हर महादेव" के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण बन गया।
उद्घाटन के उपरांत डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बाबा तामेश्वरनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तामेश्वरनाथ धाम सदियों से शिवभक्तों की अटूट आस्था का केंद्र रहा है और श्रावण मास में यहां उमड़ने वाली श्रद्धा अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने मंदिर ट्रस्ट समिति को 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही गोस्वामी समाज को सहयोग देने के अलावा जरूरतमंद लोगों के बीच भी आर्थिक सहायता वितरित की। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।आयोजन समिति के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती ने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निरंतर सहयोग और आशीर्वाद मेले के सफल आयोजन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी बाबा तामेश्वरनाथ के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सभी शिवभक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं तथा मेले के सफल संचालन की कामना की।श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय माहौल के बीच श्रावण मेले का शुभारंभ उत्साह, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मेले का भव्य आगाज़, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व बलिराम यादव ने किया उद्घाटन ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत, बाबा तामेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना संतकबीरनगर। जनपद के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावण मास के पावन मेले का शुभारंभ रविवार को भव्य धार्मिक वातावरण के बीच हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी एवं सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।मंदिर परिसर में पहुंचने पर आयोजन समिति के प्रमुख ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती के नेतृत्व में अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे परिसर में "हर-हर महादेव" के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण बन गया। उद्घाटन के उपरांत डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बाबा तामेश्वरनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तामेश्वरनाथ धाम सदियों से शिवभक्तों की अटूट आस्था का केंद्र रहा है और श्रावण मास में यहां उमड़ने वाली श्रद्धा अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने मंदिर ट्रस्ट समिति को 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही गोस्वामी समाज को सहयोग देने के अलावा जरूरतमंद लोगों के बीच भी आर्थिक सहायता वितरित की। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।आयोजन समिति के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती ने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निरंतर सहयोग और आशीर्वाद मेले के सफल आयोजन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी बाबा तामेश्वरनाथ के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सभी शिवभक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं तथा मेले के सफल संचालन की कामना की।श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय माहौल के बीच श्रावण मेले का शुभारंभ उत्साह, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026

चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, गिरजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प

संतकबीरनगर। चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
चुनाव के उपरांत गिरजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत तिवारी को मंत्री, प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय को संप्रेक्षक, अब्दुल गफ्फार को संगठन मंत्री तथा अखिलेश श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
 @highlight संत कबीर नगर #viralreelschallenge

चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, गिरजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। चुनाव के उपरांत गिरजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत तिवारी को मंत्री, प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय को संप्रेक्षक, अब्दुल गफ्फार को संगठन मंत्री तथा अखिलेश श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। @highlight संत कबीर नगर #viralreelschallenge

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026

दशहरे पर सज गए हैं माता रानी के दरबार, भक्तिमय हुआ संसार, भजन-गायन और श्रद्धालुओं को मिले मनचाहा वरदान! जय माता दी - Khalilabad News