श्रावण मास के प्रथम सोमवार को माता मढ़िया राजा मोहल्ला महिला मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। गुरुदेव आचार्य सोमेश परसाई जी की प्रेरणा से पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन आचार्य ऋषि दुबे के सान्निध्य में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।