बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में 24 घंटे में तापमान 4 डिग्री लुढ़का, पहाड़ों से आई ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
बांसवाड़ा जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटे में तापमान में आई गिरावट से सर्दी का असर तेज हो गया है। अब तक दिन में गर्मी का अहसास करा रहा मौसम भी ठंडा होने लगा है। सुबह और शाम के साथ रात में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। तापमान के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को