कुरई: पेंच में जुगनी बाघिन और शावक की अठखेलियां कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
Kurai, Seoni | Jun 21, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर क्षेत्र में जुगनी बाघिन और उसके शावक का मनमोहक दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। जंगल सफारी के दौरान शावक अपनी मां के साथ खेलता और अठखेलियां करता नजर आया। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से वायरल हो रहा है और वन्यजीव प्रेमियों को खूब आकर्षित कर रहा है।