बीकानेर: जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बजट घोषणाओं की जल्द क्रियान्विति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर निशांत जैन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की जल्द क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कृषि, पशुपालन, नगरीय निकाय, ऊर्जा, जलदाय, सहकारिता, वन एवं पर्यावरण सहित कई विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जलदाय विभाग को जिले में सुचारू पेयज