राजपुर: जलगोन में आपसी विवाद में मारपीट, डायल-112 से घायल अस्पताल में भर्ती
जलगोन में आपसी विवाद में मारपीट, घायल को डायल-112 से पहुंचाया अस्पताल जलगोन। क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिरसा मकाराम फलिया में हुए इस विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।