#मेरठ में 13 महीने के अफेयर में पति को मार डाला नशीली गोलियां खिलाकर प्रेमी से करती थी बात, पढ़िए ब्यूटीशियन पत्नी की लवस्टोरी #News #reporting/ #awareness
मेरठ। पति तालिब की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी इल्मा को गिरफ्तार किया है। इल्मा ने प्रेमी अमन के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों को बताया कि तालिब की मौत हार्टअटैक से हुई है।तालिब के शव को दफनाने से पहले परिजनों ने उसके गले पर निशान देखे तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने इल्मा और उसके प्रेमी अमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को इल्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अमन की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में इल्मा और अमन के करीब आने से लेकर हत्या की साजिश तक की बातें सामने आई हैं।मुजफ्फरनगर के रसूलपुर-दभेड़ी गांव निवासी जुल्फिकार के बेटे तालिब (30) �