CJP Protest Live: प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया तो करूंगा अनशन- वांगचुक
सोनम वांगचुक ने दिल्ली में आज सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को डिटेन किए जाने को गलत बताते हुए इसे इमरजेंसी के हालात बताए हैं। उन्होंने कहा, भारत अघोषित इमरजेंसी की स्थिति में है। कल जब मैंने आज के विरोध प्रदर्शन में एकता और शांति की अपील करते हुए एक संदेश पोस्ट किया था, तब मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक अघोषित आपातकाल के दौर से गुजरेगा। मुझे खुशी थी कि इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए इतने सारे नेता मौजूद थे, लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। अगर उन्हें कल तक रिहा नहीं किया गया, तो मैं अनशन या पदयात्रा करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।