लातेहार: लातेहार में NCORD समिति की बैठक संपन्न, मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
लातेहार: मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर गुरुवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही अवैध गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।