प्रतापगढ़ की अंतू पुलिस ने जोगीपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर अपराधी चंद्रशेखर ओझा उर्फ डिप्टी को किशुनगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की सरसों और चावल बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने सोमवार शाम 5 बजे बताया की नशे का आदी चंद्रशेखर पहले भी विस्फोटक अधिनियम और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।