ठेठईटांगर: सोनी पैंकरा ने विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की
सिमडेगा। जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोप को चिंताजनक बताते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को शाम 5:20 बजे अपनी बात रखी।