बेनीपट्टी: प्रखंड कार्यालय बेनीपट्टीमें प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा लचर विद्युत आपूर्ति का मुद्दा, कई अधिकारी रहे गायब
बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मेघदूतम सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई। जिसमें लचर विद्युत आपूर्ति का मुद्दा छाया रहा। सभी पंचायतों से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये कई योजनाओं पर चर्चा की गई. बैठक में कई अधिकारी गायब रहे तो वहीं कई जनप्रतिनिधियों के बजाय उनके रिश्तेदार शामिल थे।