बेनीपट्टी: नंदीभौजी चौक के पास दो ज्वेलरी दुकान से लाखों की हुई चोरी, जांच में जुटी बेनीपट्टी थाना पुलिस
बेनीपट्टी थाना के नंदीभौजी चौक के पास अज्ञात चोरों ने बीते शनिवार की देर रात दो ज्वेलरी दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें दोनों दुकानों से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेबरातों की चोरी कर ली और दुकान मेंl लगे सीसीटीवी कैमरा व ब्रांडबैंड भी उखाड़कर साथ ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची बेनीपट्टी थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई।