बेनीपट्टी: 10 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने शहीद भवन में दिया एकदिवसीय धरना
सोमवार को बेनीपट्टी प्रखंड माले सचिव श्याम पंडित की अध्यक्षता में भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने मधुबनी जिला के बेनीपट्टी के शहीद भवन में 10 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया है। मौके पर भाकपा-माले के जिला सचिव सह राज्य कमेटी सदस्य ध्रुव नारायण कर्ण सहित अन्य भाकपा-माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।