राजनगर: भैंस चोरी कांड में बमीठा पुलिस की कार्रवाई तेज़, यूपी के कबराई से 2 संदेही हिरासत में; फरियादी ने की पहचान, पूछताछ जारी
बमीठा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इच्छा मृत्यु तक की बात कहने के बाद अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम काबर निवासी गौरीशंकर यादव की 6 सितंबर 2026 को पिकअप वाहन में भरकर भैंस चोरी कर ली गई थी। मामले में बमीठा थाना पुलिस ने गांव के ही दशरथ यादव के खिलाफ