पेड़ों की छांव में लगी चौपाल, गांव-गांव पहुंचे विधायक राधेश्याम बैरवा
“आपका विधायक आपके द्वार” जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक राधेश्याम बैरवा ने उदपुरिया, रामपुरिया, कुंजेड़, मायथा, खेड़ली मांजर, निमोदा और मेरमा तालाब सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
भीषण गर्मी के बीच पेड़ों की छांव में फर्श पर बैठकर विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने कहा — “वर्षों बाद कोई जनप्रतिनिधि गांव में आकर जमीन पर बैठकर हमारी बात सुन रहा है।”
विधायक बैरवा ने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
#Baran #Atru #RadheshyamBairwa #JanSamvad #AapkaVidhayakAapkeDwar Rajasthan BaranNews VillageVisit PublicConnect
Baran, Baran | Jul 29, 2026