डौण्डीलोहारा: सुशासन तिहार: संजारी शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में विधायक अनिला भेड़िया, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांति सोनबरसा, उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम एवं एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।