राघोपुर: राघोपुर थाना के सैदाबाद पंचायत के इब्राहिमाबाद गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में 6 व्यक्ति घायल
राघोपुर थाना के सैदाबाद पंचायत के इब्राहिमाबाद गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कारू राय को एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया।