राघोपुर: जुरावनपुर थाना की पुलिस ने पहाड़पुर पूर्वी पंचायत से दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जुरावनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में छापेमारी कर दो फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए फरार वारंटी स्थानीय योगेंद्र भगत एवं विश्वनाथ भगत बताया गया है। जुरावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर पूर्वी पंचायत से दो वारंटी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।