जमुई: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीविका दीदियों ने ली शपथ, निकाली जागरूकता रैली
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026 नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीविका द्वारा जिलेभर में शनिवार 11 बजे के करीब सामूहिक शपथ ग्रहण और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार की अध्यक्षता में कर्मियों और जीविका दीदियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। जमुई के सभी 10 प्रखंडों एवं 31 संकुल संघ कार्यालयों में रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया।