गिरिडीह: छठ पूजा के लिए बुढ़वा तालाब छठ घाट पर साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था की पहल हुई तेज
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बुढ़वा तालाब छठ घाट की साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल तेज हो गई है। बुधवार सुबह 9 बजे यहां मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा उर्फ डब्लू के नेतृत्व में समाजसेवी राजकुमार दास, अभय कुमार दास, सुनील दास, आदिल मिर्जा, कुंदन कुमार दास एवं गौतम दास सहित अन्य लोगों ने बुढ़वा तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया।