कौंच: बसोब गांव में वृद्ध महिला के घर में घुसकर की गई मारपीट, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Konch, Jalaun | Jul 11, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोब में एक वृद्ध महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता कटोरी पत्नी उमराव अहिरवार ने शनिवार दोपहर 4 बजे पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि गांव निवासी मच्च पटिया पुत्र माताप्रसाद अहिरवार शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।