प्रतापगढ़: अंतू थाने के सामने अमेठी की ओर से आ रही पिकअप से टकराकर बाइक सवार दंपति की हुई मौत, 2 युवक घायल
अंतू थाने के सामने अमेठी की ओर से आ रही पिकअप से टकराकर बाइक सवार दंपति की मौत हो गई।जबकि अन्य दो लोग घायल हैं। घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है.। एएसपी दुर्गेश सिंह ने सोमवार सुबह 7 बजे बताया की मृतक दंपत्ति की पहचान नगर कोतवाली की मुर्गी फार्म काशीराम कॉलोनी निवासी आशीष सोनी और उसकी पत्नी ज्योति सोनी के रूप में हुई।