प्रतापगढ़: दमड़ी गांव से बारात में शामिल होने गए दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज
प्रतापगढ़ जनपद के दमड़ी गांव निवासी प्रीतम वर्मा उम्र 22 वर्ष गांव के आदित्य सिंह के साथ शनिवार को बारात में शामिल होने गए थे। दमड़ी गांव से बारात सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ कस्बे के पास गई हुई थी। लंभुआ बाजार के नजदीक अंधा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। जिनके चलते मौके पर ही प्रीतम वर्मा की मौत हो गई।