पैलानी: खप्टिहा कला गांव के मजरा शिवपाल डेरा में खेत पर पेड़ से क्षय रोग से पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Pailani, Banda | Apr 7, 2026 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्टिहा कला गांव के मजरा शिवपाल डेरा में खेत पर पेड़ मे क्षय रोग से पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।