बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव सहकारिता ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
बहराइच जिले में प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग सौरभ बाबू ने उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लिमिटेड प्रबंधक निदेशक विनीत के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के मौजूद अधिकारियों द्वारा नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के सम्बन्ध में अर्जित की गई उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।