बहराइच: चौकीदारपुरवा निवासी पीड़ित ने धरने पर बैठकर रास्ता खाली कराने की की मांग
जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्तर पर चौकीदारपुरवा निवासी पीड़ित शुक्रवार को धरने पर बैठ गया। पीड़ित का कहना है कि उसके घर के सामने सरकारी रास्ता है। विपक्षी उसको कब्जा करके मड़ई रखे हुए हैं। जिसे आने-जाने का रास्ता नहीं है। जिसको लेकर प्रार्थना पत्र देने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।