बिहिया: बिहिया व तियर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Apr 19, 2024 बिहिया व तियर थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार तियर थाने की पुलिस ने तियर में छापेमारी कर कुछ दिन पूर्व हुए फायरिंग मामले के आरोपित तियर गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बिहिया थाने की पुलिस ने झौवां निवासी व वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।