बिहिया: बिहिया के खरौनी गांव में अचानक आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख
Behea, Bhojpur | Apr 16, 2024 खरौनी गांव के खेत में अचानक आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं आग पर दो दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार हुलाकी टोला, बेलौना, खरौनी, रामपुर गांव की लोगों के आग लगी की घटना में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।