बिहिया: बिहिया में रामनवमी शोभायात्रा जुलूस को लेकर जगदीशपुर एसडीएम एसडीपीओ ने लिया जायजा
Behea, Bhojpur | Apr 17, 2024 बिहिया नगर में निकलने वाली आज रामनवमी शोभायात्रा जुलूस को लेकर जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने जायजा लिया। साथ ही नगर में निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस की रूट का जायजा लिया गया। बिहिया नगर में रामनवमी शोभायात्रा जुलूस को लेकर नगर के कई स्थानों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।