🕊️ मुहर्रम 2026: शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश 🤝
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान निर्धारित मार्ग, समय एवं नियमों का पालन किया जाएगा तथा डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।
आइए, वैशाली की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शांति, अनुशासन और आपसी सम्मान के साथ मुहर्रम पर्व मनाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#Muharram2026 #Vaishali #PeaceAndHarmony #SocialHarmony #DistrictAdministration #TeamVaishali
26 views | Vaishali, Bihar | Jun 23, 2026