रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के नईकी गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों ओर से आठ नामजद
रफीगंज थाना क्षेत्र के नईकी गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। एक पक्ष की ओर से शांति देवी तथा दूसरे पक्ष से उदय यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार संध्या 5 बजे थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।