जहानाबाद: सोइया घाट पर नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान, युवक युवतियों को संदेश, लोगों ने की सराहना
जहानाबाद। नमामि गंगे के तत्वावधान में मंगलवार को सोइया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवाओं ने घाट परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण एवं नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनंता कुमारी और जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने जनभागीदारी को स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण की कुंजी बताई।