सारठ: DC के निर्देश पर BDO ने सारठ प्रखंड में लगाया जनता दरबार, जनता की समस्याओं से संबंधित आवेदन का जल्द निष्पादन के निर्देश
DC के निर्देश पर BDO सीके सिंह ने सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सारठ प्रखंड में अधिकारियों व कर्मियों संग जनता दरबार लगाया। बताया कि जनता दरबार में 10 लोगों द्वारा समस्याओं के आवेदन पर जल्द निष्पादन के निर्देश दिए हैं। बताया कि कई प्रमाण पत्र, मईया सम्मान योजना, मुआवजे की मांग समेत अन्य आवेदनों पर शीघ्र सुनवाई होगी, BPRO, एमओ, सीआई समेत अन्य मौजूद थे