ब्रह्मपुर: सदर विधायक ने बलिया-रघुनाथपुर रेल लाइन का प्रस्ताव भेजा, रघुनाथपुर एलाइनमेंट की नई रेल लाइन को बताया अधिक लाभकारी
उत्तर प्रदेश के बलिया और ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर के बीच प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना एक बार फिर सुर्खियों में है। सांसद सुधाकर सिंह पहले ही इस परियोजना का प्रस्ताव भेज चुके थे। इसके बाद डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह और अब बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने भी इस योजना का प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री को बुधवार की सुबह 11 बजे भेज दिया है।