बदायूं: अलीगंज में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक की मौत, दो लोग घायल
Budaun, Budaun | Nov 28, 2026 जनपद बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के अलीगंज गांव के पास 24 नम्बर को ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल में 24 वर्षीय राजेश पुत्र छोटेलाल को बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनकी मौत हो गई। तो पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।