खलीलाबाद: जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
संतकबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षे