हज़ारीबाग: सिंचाई विभाग परिसर में कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार व तालाबंदी शुरू
हजारीबाग स्थित सिंचाई विभाग परिसर में कर्मचारियों का आक्रोश आखिरकार सोमवार को फूट पड़ा। निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के पिछले तीन माह से अनुपस्थित रहने के कारण कर्मचारियों का वेतन भुगतान लंबित है, वहीं तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को दो वर्षों से प्रोन्नति लाभ नहीं मिल सका है।