अल्बर्ट एक्का (जारी): चैनपुर में पेट्रोल की किल्लत, पंप बंद, पेट्रोल भराने जा रहे दो युवक घायल, एक बुजुर्ग की मौत
जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे बाइक में खड़े एक बुजुर्ग और एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चैनपुर प्रखंड के पेट्रोल पंप में पेट्रोल नहीं मिलने के दो युवक बाइक से जारी पेट्रोल पंप तेल लेने जा रहे थे।