जहानाबाद: निजामुद्दीन पुर से दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाने में लगाई गुहार
जहानाबाद के निजामुद्दीन पुर मुहल्ले से एक 23 वर्षीय 2 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसको लेकर उक्त महिला के पति ने नगर थाने में गुहार लगाते हुए अपनी बात शनिवार दिन में करीब 3 बजे रखी और जल्द कार्रवाई की मांग की। जबकि महिला के पिता के द्वारा प्रेमी पर बहला फुसलाकर भागने को लेकर आवेदन दिया गया है।