पटना ग्रामीण: 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियेश रंजन मौत मामले में आया नया मोड़, परिवार ने मौत के पहले का वीडियो किया सार्वजनिक
8 जुलाई 2026 को 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियेश रंजन की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, आज परिवार ने एक पुराना वीडियो सार्वजनिक किया है जिसमें प्रियेश ने अपने रिश्ते, मानसिक स्थिति और कथित साजिश की बात की है। प्रियेश की लाश हाल ही में उसकी प्रेमिका के घर के गेट पर मिली थी; दोनों करीब 6–7 साल से रिश्ते में थे और परिवारों की सहमति से शादी तय थी