कानपुर: कानपुर में अधिवक्ताओं ने प्रयागराज में वकीलों पर हो रहे हमले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
प्रयागराज में वकीलों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर कानपुर के अधिवक्ताओं ने सोमवार 3:00 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौपा। वकीलों का कहना है कि उनकी सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए गठित कमेटी ने पहले ही अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम का ड्रॉप तैयार कर सरकार को सौंप दिया है उन्होंने मांग की इस कानून को जल्द लागू किया जाए।