कानपुर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन, कानपुर में DM ने बच्चों को खिलाई दवा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर कानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर 2 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम ने अपने हाथों से बच्चों को दवा दी।