कानपुर: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दो बार सफाई कार्य में ड्यूटी लगाए जाने को लेकर किया प्रदर्शन
नगर निगम सफाई कर्मचारी की दो टाइम सफाई कार्य में ड्यूटी लगाए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे नगर निगम मुख्यालय में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शाम की ड्यूटी खत्म करने की मांग की है।कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्रा ने बताया कि सरकार का ये फरमान कर्मचारियों के हित में नहीं है।