गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: कोतवाली पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी छिपे अवैध रूप से बालू का खनन की सूचना पर छापेमारी 1 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के साथ 1 अभियुक्त मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है।